Chapter 22: chapter 22

Billionaire's Dark DesireWords: 30315

अल्पा इंडस्ट्री....    त्रिहांश राज्ञा को देख रहा था जो उसके पहनाए हुए पायालो की शोर सुनते हुए खुश हो रही थी | वह उसके बेहद करीब जा कर अपने आप से चिपका लेता है |    त्रिहांश का ऐसा करने से राज्ञा उसके सीने से जा लगी थी | वह अपना सर ऊपर कर त्रिहांश को देखी, त्रिहांश उसके चेहरे पर गिरे हुए उसके कुछ लटो को कान के पीछे सरका रहा था |     राज्ञा उसे ही देख रही थी | उसके दिल में इस वक्त अजीब सा सुकून मेहसूस हो रहा था | वह उसके बाहों में इस वक्त बीवी के रूप में थी | और वह उसका पति....|   त्रिहांश नरमी से उसके गाल पिंच करते हुए अपने हाथ को राज्ञा के गर्दन तक ले गया | राज्ञा बस सिहरते हुए उसके बाहों में सिमट रही थी | उसके दोनो हाथ भी त्रिहांश के शर्ट में कस गए थे |    वही त्रिहांश की उंगलियां उसके पहनाए हुए मंगलसूत्र पर फिर रहे थे | वह धीरे से झुका फिर राज्ञा के गर्दन में प्यार से किस करा | राज्ञा की आंखे अपने आप ही बंद हो गए थे | वह धीरे से सिहरते हुए उसका नाम लिया ,""_ त्रिहांश आह....| "  त्रिहांश राज्ञा को लेटा कर उसके ऊपर झुक गया | त्रिहांश की चेहरे पर बेहद मिस्टीरियस स्माइल थी | उसके दिमाग में इस वक्त क्या चल रहा था यह बताना तो दूर अंदाजा लगाना भी इस वक्त बहुत ही  मुश्किल भारा काम था |     वही वह मासूम सबकुछ भूल कर त्रिहांश के बाहों में मिल रही सुकून के पल को जी रही थी | उसे नही पता की कब त्रिहांश उसे छोड़ दे लेकिन उसने अपने मन को समझा लिया था की वह अब त्रिहांश की है और वह उसीकी ही हमेशा रहेगी |     राज्ञा इस वक्त अपने आंखे बंद कर त्रिहांश के नीचे लेटी हुई थी | वही त्रिहांश उसे ही निहारते हुए उसके गाल को बेहद सेंशुआली सहलाते हुए नीचे सरक रहा था | उसकी चुवन को मेहसूस करते हुए राज्ञा अपने निचले होंठो को बार बार बाइट कर रही थी |     त्रिहांश उसके गर्दन में अपना चेहरा छुपाते हुए राज्ञा के कंधे से उसका ड्रेस सरकाया फिर बेहद प्यार से चूमते हुए अपने मन में बोला,""_ it's too late Mister And Misses Rathod.. it's too late.| "   " अअह्ह्ह्ह त्रिहांश ....| "      त्रिहांश टेढ़ी स्माइल करते हुए राज्ञा की कंधे पर जोर से काटा तो राज्ञा की मुंह से दर्द भरी चिक निकल गई |       अग्निहोत्री मेंशन......,     मेंशन के सामने एक ब्लैक कार आ कर जोर से ब्रेक लगाते हुए रुक गया | कार के बैक सीट पर इस वक्त माया और उसका पति सुधर्व राठौड़ बैठे हुए थे | कार रुकते ही उन दोनो की गुस्सैल नजर मेंशन पर टिक गई |        वह दोनो कार से बाहर आए | तभी पैसेंजर सीट पर बैठे हुए एक लॉयर भी कार से बाहर आया | वह तीनो घर के अंदर चले गए |    घर का माहौल इस वक्त बेहद खुशनूमा था | क्यों की धीरज मल्होत्रा और अजय अग्निहोत्री शादी की बात चीत कर रहे थे | वही उनके बगल में विनोद बैठा था | उसके चेहरे पर भी खुशी का भाव नजर आ रहा था लेकिन थोड़ी सी टेंशन उसे इस बात का हो रहा था की कही त्रिहांश शादी से इन्कार ना कर दे |      "  बहुत बहुत शुक्रिया विनोद साहब,मेरा और अजय के दोस्ती  को आपने रिश्तेदारों में बदल दिया | " धीरज खुशी से विनोद के गले लगते हुए बोला |   हाल में इस वक्त धीरज की बीवी,उसकी बेटी पलक और रूहान,दिया ,वेदिका सब मौजूद थे | वेदिका का हालत भी विनोद जैसा ही हुआ था | उसे त्रिहांश की टेंशन हो रही थी |       " क्या बात है ? क्या बात है ? बिना नाम के मेरी बेटी को अपने घर में रख कर यहा अपने बेटे की शादी की बात चीत हो रही है ? क्या बात है विनोद अग्निहोत्री ? क्या बात है ?  "  सब खुशी से एक दुसरे से बात कर ही रहे थे की तभी सुधर्व की ताने भरी बाते उन सबकी कान में गूंजी तो सब एक दूसरे को देखते हुए हैरानी से माया और सुधर्व को देखने लगे |     दूसरी तरफ.....   मॉल में....आर्यांश उर्मी को ले कर चेंजिंग रूम में घुसा था | उर्मी को उस पर बहुत गुस्सा आ रहा था | आर्यांश के होंठ लगादर उर्मी की होंठो का स्वाद ले रहा था | उर्मी हैरानी से अपने आंखे बड़ी बड़ी कर उसे देखने लगी थी | वह फिर जोर जोर से उसके सीने पर मारने को हुई तो आर्यांश उसे दीवार से सटा कर kiss को और डीप करा |      उर्मी को समझ नही आ रहा था की वह क्या करे ? अर्यांश उसे अब हिलने ही नही दे रहा था | फिर भी वह कोशिश करते रही,तभी उसे एहसास हुआ की उसकी सांसे उकड़ने लगी है |       उर्मी छटपटाने लगी तो आर्यांश बेमन से उसे छोड़ दिया | वही उर्मी तेज़ तेज़ सांस लेते हुए उसे घूर रही थी | उसका चेहरा पूरी तरह लाल हो गया था | वह उस पर गुस्से से बरसती तभी आर्यांश उसके मुंह पर हाथ रख कर उसके दोनो गालों पर किस कर फिर से बोला,""_ मेरी जंगली बिल्ली,i love you so so much ....| "  बोलते हुए आर्यांश जल्दी जल्दी से दस से बीस बार किस किया | फिर बेहद प्यार से उसके माथे पर किस करते हुए बोला,""_ तुम्हारी तलब लगी है मेरे होंठो को ,मन ही नहीं भर रहा है my love, लेकिन मुझे अभी कही जाना है bye ..| "    आर्यांश जल्दी से उर्मी से अलग हो कर बाहर चला गया | उर्मी गुस्से की गुंट पीते हुए उसे ही जाता हुआ देख रही थी | वह फिर अपने दांत पीसते हुए बोली,""_ पता नही यह आदमी कोन है ? क्यों  बार बार मेरे पीछे आ कर किस कर रहा है ? समझ नही आ रहा ? Hmm मुझे भाई को बता देना चाहिए | "    उर्मी कुछ सोचते हुए अपना फोन ले कर इशान को कॉल करने को हुई लेकिन बहुत रिंग होने के बाद भी इशान ने कॉल pick नहीं किया तो उर्मी कुछ सोचते हुए बोली,""_ घर जा कर डैड को ही बता देती हु वही इस आदमी का हड्डी तोड़े ...hhhhhh बड़ी तलब लगी है ना मेरी होंठो की ,अब बताती हु तुम्हे | "      उर्मी गुस्से से ड्रेसिंग रूम से बाहर निकली | वही इशा उसके थोड़ी ही दूरी पर खड़ी थी | वह अभी भी ड्रेस सेलेक्ट कर रही थी | उर्मी उसका ड्रेस सेलेक्ट कर जल्दी से उसे ले कर वहा से निकल गई |        राठौड़ निवास....     अहीरा अपना सर सोफे पर टिका कर एक टक जुमर को देखते हुए इशान के बारे में सोच रही थी | उसका मन कर रहा था की वह इशान से मिले लेकिन उसके पास ना इशान का नंबर था और नाही उसे पता था की ईशान का नाम इशान है |     आहिरा अपने गाल को टैप करते हुए बोली,""_ अगर मैं ऐसे ही घर में बैठी रही तो मेरा हीरो को कोई उड़ा ले जाएगा ,hmm मुझे उसे डूंडना होगा | "   आहिरा के पास इशान का कोई फोटो नही था | तो उसे इशान को अब उसे ही ढूंढना था तो वह घर से बाहर निकल गई | अब उसे तलाश करना था की ईशान कोन है ?       अल्पा इंडस्ट्री....      त्रिहांश के केबिन में बनाए हुए उस सीक्रेट रूम में अब राज्ञा की हल्के हल्के से आहे निकल रहे थे | त्रिहांश बिना रुके राज्ञा के गर्दन पर किस कर रहा था | वह फिर उसके गालों पर सख्ती से होंठ रख देता है तो राज्ञा की मुंह से दर्द भरी चिक निकल गई |     अह्ह्ह्ह्ह् त्रिहांश...!! " त्रिहांश अपना चेहरा ऊपर कर राज्ञा को देखा | राज्ञा की आंखे नम थे | वह अपने गाल पर हाथ रख कर बेहद low voice में बोली,""_ आपने बहुत जोर से मारा है मुझे ,देखिए कितना दर्द हो रहा है | "   बोलते हुए राज्ञा त्रिहांश को अपना गाल दिखाती है | उसके गाल पर अभी भी उसके हाथो की निशान थे | त्रिहांश उससे अलग हो कर ड्रावर में से फर्स्ट एड बॉक्स उठाया फिर उसमे से एक ऑइंटमेंट ले कर राज्ञा के पास आया |     राज्ञा उठ कर अपने ड्रेस को ठीक कर रही थी | तभी त्रिहांश उसे अपने करीब खींच कर उसके गाल पर हल्के से फूंका फिर धीरे से ऑइंटमेंट लगाते हुए बोला,""_ पहले थोड़ा जलेगा फिर ठीक हो जाएगा ..| "   त्रिहांश उसके गाल पर ऑइंटमेंट लगाने को हुआ तो राज्ञा करहाते हुए उसके सीने में अपना चेहरा छुपाते हुए बोली,""_ त्रिहांश बहुत दर्द हो रहा है इससे... अअह्ह्ह्ह "     त्रिहांश उसके चेहरे को ऊपर उठा कर उसके गालों पर हल्के हल्के से फूंका | राज्ञा की आंखे कसके भींच गए थे | वही त्रिहांश गरम सांसे उसके होंठो पर छोड़ते हुए पहले राज्ञा की होंठो पर अपना जीव फेरा फिर धीरे से उसके होंठो को अपने मुंह में भरा | त्रिहांश का एक एक हरकत बहुत ही सॉफ्ट और प्यार भरा था जिसे मेहसूस कर राज्ञा अपना दर्द भूल चुकी थी |       वही त्रिहांश उसे किस करते हुए धीरे से उसके गालों पर फिर से ऑइंटमेंट लगाने को हुआ तो राज्ञा की आंखे भींच गए | वह दर्द को बर्दाश्त नही कर पा रही थी तो त्रिहांश के होंठो को अपने गिरफ्त में ले कर किस करने लगी | त्रिहांश की होंठ हल्के से मुड़ गए | वह उसके किस को फील करते हुए उसे मरहम लगाने लगा |    थोड़ी देर में वह ऑइंटमेंट को साइड में रख कर त्रिहांश ले कर लेट गया | धीरे धीरे राज्ञा का दर्द और रैशेज कम होते जा रहा था जिससे वह शांत हो रही थी |           त्रिहांश बस उसके बालो पर हाथ फेरते हुए लेटा था | तभी राज्ञा भी त्रिहांश के होंठो को छोड़ कर उसके गर्दन में अपना चेहरा छुपा कर उसके ऊपर ही लेट गई |     तभी त्रिहांश का फोन बजने लगा | त्रिहांश राज्ञा को ले कर पलटा जिससे राज्ञा उसके नीचे आई और वह ऊपर.. राज्ञा अपने आंखे टिमटिमाते हुए बड़े ही मासूमियत से त्रिहांश को देख रही थी | वही त्रिहांश उसे देखते हुए ही कॉल pick किया | कॉल समर का था |    उधर से समर की बात सुन कर त्रिहांश की चेहरे पर बेहद शातिर मुस्कान तैर गया | वह राज्ञा की होंठो को सहलाते हुए बोला,""_ hmmm ..."    त्रिहांश कॉल कट कर राज्ञा से अलग हुआ | फिर राज्ञा को अपने गोद में उठा कर बाहर जाते हुए बोला ,""_ let's go..| "   " कहा..? " राज्ञा ने सवाल किया तो त्रिहांश की आंखे छोटी हो गई | वही राज्ञा पिल्ला जैसा चेहरा बना कर बोली,""_ नही बताना है तो मत बताइए त्रिहांश ,ऐसे गुस्सा क्यों कर रहे है ? "   राज्ञा की बात सुन त्रिहांश का एक्सप्रेशन जरा भी चेंज नहीं हुआ | वह उसे ऐसे ही घूरते हुए ले कर ऑफिस से बाहर जाने लगा | राज्ञा आस पास देखने लगी | सारे एंप्लॉयज त्रिहांश और उसे ही देख रहे थे | यह देख राज्ञा बोली,""_ त्रिहांश सब हमें ही देख रहे है | "ç    त्रिहांश की नजर सिर्फ उस पर ही टिकी थी | वह बोला ,""_ तो...? "      राज्ञा लाचारी में उसे ही देखने लगी | उसे समझ नही आ रहा था की यह आदमी इतना कॉम्प्लिकेटेड क्यों है ? वह अपना सर ना में हिलाते हुए उसके सीने में अपना चेहरा छुपा ली | त्रिहांश उसे ले कर कार में बैठा | उसका कार अब अग्निहोत्री मेंशन के लिए निकल पड़ा |     अग्निहोत्री मेंशन....   सुधर्व की बात सुन सब हैरानी से एक दूसरे को देख रहे थे | वही गुस्से से अजय का हाथो की मुट्ठी बन गई थी | वह आगे आ कर लगभग चिल्लाते हुए बोला ,""_ तुमने अग्निहोत्री मेंशन में कदम रखने की हिम्मत कैसे की सुधर्व राठौड़? How dare you..? "     अजय चिल्लाते हुए सुधर्व का कालर पकड़ा | वही सुधर्व का चेहरा भी उतना ही गुस्से से भरा था | वह भी गुस्से से अजय का कालर पकड़ कर उसे गुस्से से देखने लगा लेकिन उसकी नजरे बार बार पूरे मेंशन में घूम रहे थे क्यों की उसे राज्ञा को देखना था | जो उसकी बेटी थी | लेकिन हालत की वजह से ही या यू कहे की माया की जिद्द की वजह से उसे अपनी बेटी को खुद से इतना अलग करना पड़ा की उसे उनके बारे में भनक तक नहीं मिला |         अजय और सुधर्व गुस्से से दोनो अपने लिमिट क्रॉस करने लगे थे | तभी विनोद अजय से सुधर्व का कालर छुड़ावाते हुए गुस्से से बोला ,""_ तुम दोनो पहले शांत हो जाओ...| "       अजय सुधर्व को गुस्से से दूर दखेल कर माया को देखने लगा | माया बेचैनी से आस पास राज्ञा को ढूंढ रही थी | लेकिन वह घर में ही नही थी तो वह उन दोनो को दिखती कैसे। ?      वही सुधर्व विनोद से बोला,""_ मेरी बेटी कहा है मिस्टर विनोद अग्निहोत्री ?  "     विनोद ना समझी में सुधर्व को देखते हुए उसके ही सवाल को दौराया,""_ तुम्हारी बेटी ? कौनसी बेटी सुधर्व ? क्या बोल रहे हो तुम ? और वह यहा क्यों होगी ? "       सुधर्व की चेहरे पर व्यंग भरी मुस्कान बिखर गया | वह गुस्से से लेकिन धीमी आवाज में बोला,""_ हर एक सवाल का जवाब तुम्हारे बिगड़े हुए पोता i mean The Buisness tycoon त्रिहांश अग्निहोत्री अच्छे से देगा बाऊजी | "   विनोद ना समझी में सुधर्व को देखने लगा | तभी अजय गुस्से से बिपरते हुए बोला,"_ क्या बोले जा रहे हो ? दुश्मनी मुझसे है तो मुझसे निपटालो,मेरे बेटे का नाम ले कर उससे दुश्मनी निकालना बहुत गलत बात है सुधर्व...|     सुधर्व हंसने लगा | उसका यह हंसी बेहद व्यंग भरी था | जो अजय और पूरे परिवार पर हंसने जैसा लग रहा था |    वही अग्निहोत्री मेंशन के सामने त्रिहांश का कार आ कर रुक गया |  कार रुकते ही त्रिहांश की नजर सुधर्व और माया की कार पर गई थी | वही राज्ञा एक टक त्रिहांश को देख रही थी | रास्ते भर त्रिहांश की एक्सप्रेशन लेस चेहरे पर एक मिस्टीरियस स्माइल खाएं था | और अब उसका स्माइल गहरी भी हो गया था |      राज्ञा ना समझी में बाहर की तरफ देखने लगी | वहा एक ब्लैक कार खड़ी थी | त्रिहांश कार से बाहर आ कर राज्ञा की तरफ का door open करता तो राज्ञा कार से बाहर आई |     वही त्रिहांश उसका हाथ पकड़ कर अंदर जाने को हुआ लेकिन राज्ञा अपने जगह में रुक गई थी | राज्ञा को अपने साथ ना आता देख त्रिहांश मुड़ कर उसे ना समझी में देखने लगा |    राज्ञा छोटा सा चेहरा बना कर पूरे मेंशन को देख रही थी | तभी त्रिहांश हल्के गुस्से से बोला ,""_ चले ...? "   राज्ञा रोनी सी शकल बना कर अपना सर ना में हिलाते हुए त्रिहांश से बोली,""_ त्रिहांश... वो घर में सबको हमारी शादी की बात....| "     त्रिहांश का चेहरा एक दम से सख्त हो गया था | वह उसके बेहद करीब आ गया तो राज्ञा आगे बोली,""_सब इस शादी के खिलाफ हो जाएंगे त्रिहांश,में यह सिंदूर और मंगलसूत्र छुपा लेती हु | "    राज्ञा बोलते हुए अपने बालो को ठीक कर मांग में भरे हुए सिंदूर  छुपाने को हुई तो त्रिहांश ने उसका हाथ पकड़ कर रोकते हुए गुस्से से बोला,""_ हो गया तुम्हारा ? अब चले ? "     राज्ञा का मुंह बन गया | वही त्रिहांश उसका बाल ठीक किया ताकि उसका सिंदूर अच्छे से दिखे फिर उसे ले कर घर के अंदर चला गया |    हाल में माहौल इस वक्त बेहद अजीब सा हो गया था | अजय ,वेदिका ,दिया ,आरव ,विनोद ,और मलहोत्रा परिवार ना समझी में सुधर्व को देख रहे थे | तभी उन सबकी कान में राज्ञा की पयालो की आवाज सुनाने लगी | सबकी नजर अपने आप राज्ञा पर गई | जो त्रिहांश के साथ अंदर आ रही थी | और वही त्रिहांश उसके कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ रहा था |   " Lovey...? " राज्ञा को देखते ही माया की मुंह से यह नाम निकला | वह बिना देर किए ही राज्ञा के करीब बढ़ने को गई तो त्रिहांश राज्ञा को अपने पीछे कर माया से बेहद sarcastically बोला,""_ आ आ..मिसेज राठौड़.. मै आपने बीवी की इस तरह किसी को करीब आते हुए नही देख सकता so stay away from her....| "   "   बीवी...? "  माया के साथ सब ने शॉकिंग भरी आवाज में पूछे तो त्रिहांश राज्ञा को अपने सामने कर उसके माथे पर किस करते हुए बोला ,""_ कुछ घंटे पहले ही हम दोनो ने कोर्ट में शादी कर ली  मिसेज राठौड़ | " To be continued...