Chapter 12: chapter 12

Billionaire's Dark DesireWords: 30656

   अब आगे ....,     त्रिहांश इस वक्त रोती हुई Ragya को सूफ पिला रहा था | Ragya को खुद पता नही चल रहा था की उसकी आंखो से इतने आंसू कैसे टपक रहे है | वह बस त्रिहांश को देखते हुए रो रही थी |     त्रिहांश को उसका रोना देख गुस्सा आ रहा था लेकिन पहले जानना चाहता था की Ragya रो क्यों रही है तो वह ट्रे को साइड में रख कर Ragya के बेहद करीब गया | फिर उसके आंसू पोछते हुए धीमी आवाज में बोला,""_ क्यों रो रही हो तुम ? कही दर्द हो रहा है ? "        Ragya बिना कुछ कहे त्रिहांश को देखने लगी | फिर अपने आंसू पोंछ कर दूसरी तरफ देखने लगी | वह कुछ बोल ही नहीं रही थी जिससे त्रिहांश का दीमगा हिल रहा था |       हाल में.....       त्रिहांश भाई.......!!! " उर्मी और इशान त्रिहांश का नाम लेते हुए भाग कर अंदर आए तो सारे घरवाले की नजर उन दोनो पर ही गया | दोनो ही इस वक्त ज्यादा ही घबराए हुए थे |     उर्मि और इशान आस पास त्रिहांश को देखने लगे | वहा सारे घरवाले मौजूद थे लेकिन त्रिहांश नही था | यह देख उर्मी और इशान की बेचैनी बढ़ गई | वह वेदिका के पास पूछे,""_ त्रिहांश भाई कहा बड़ी मां,वह ठीक तो है ना उनका कार पूल में से.....!!! "        इशान की बात सुन कर वेदिका को अब पता चला की यह दोनो क्यों परिशान है | तो वह बोली,""_ त्रिहांश ठीक है बच्चा बस Ragya के साथ.....!! "  वेदिका को Ragya के बारे में बोलता देख अजय जल्दी से उर्मी के पास आ का पूछा,"" _उर्मी बच्चा तुम आ गई ? "   उर्मी विदेका की बात ध्यान से सुन रही थी | Ragya की नाम सुन वह उसे ही सवालिया नजरों से देख रही थी | लेकिन जैसे ही अजय उसके पास आया तो वह कसके उनके गले लगते हुए बोली,""_ हां डैड...आप कैसे है ? "    " बिलकुल ठीक...!!! " अजय भी उसे जवाब देते हुए उसके गले लग गया |      वेदिका उन दोनो को ही देख रही थी | वही उर्मी सारे घरवालों से मिल रही थी | तभी वह एक गार्ड एक फीमेल सर्वेंट को वहा ले आया तो सबकी नजर उस पर गई जो ज्यादा ही डरी हुई लग रही थी |     वेदिका उस औरत के पास जा कर पूछी,""_ तुमने क्या देखा ? त्रिहांश का कार कैसे पूल में गिरा ? "        वेदिका का सवाल सुन कर वह फीमेल सर्वेंट धीमी आवाज में बोली,""_ अदा ma'am वही खड़ी थी ,वह हंसते हुए कार को देख रही थी जो आगे जा कर ट्री को टकराया था | "       उस फीमेल सर्वेंट की बात सुन कर सब हैरानी से एक दूसरे को देखने लगे | उन्हे इस तरह का उम्मीद नही था | वही अजय गुस्से से उस फीमेल सर्वेंट से बोला,""_ चुप..एक दम चुप....अगर त्रिहांश के सामने तुम अपना मुंह खोला न तुम्हारा वह हाल करूंगा जो तुम सोच भी नही सकती | "      अजय की धमकी सुन कर वह फीमेल सर्वेंट डर गई | वही वेदिका गुस्से से अजय से बोली,""_ अजय तुम यह.....!!! "    " Just shut up vedika...!! " वेदिका की बात को बीच में ही रोक कर चिल्लाते हुए अजय गुस्से से बोला तो वेदिका चुप हो गई |     वही अजय गुस्से से बोला,""_ तुम क्या चाहती हो त्रिहांश अदा से और नफरत करे ? हा ? अगर उसे पता चला की यह सब अदा ने की तो वह उससे शादी करने हां कहेगा ? और तुम्हे अच्छे से पता है की अदा त्रिहांश से कितना प्यार करती है ? तो यह सब उसके लिए की होगी ? क्या बड़ी बात है ? "     वेदिका की चेहरे पर व्यंग भारी मुस्कना आ गई | वही सारे घरवाले हैरानी से अजय को देख रहे थे | अजय इस तरह अदा की गलती पर परदा डालेगा यह वहा खड़े किसी को नही पता था |    " कल को यह लड़की हमारे साथ भी ऐसा करेगी तो ? गलती गलती होता है अजय ? इस तरह पर्दा डालने से वह गलती करने से बाज नहीं आती ? " वेदिका गुस्से से अजय पर बिपरते हुए बोली तो अजय की हाथो की मुट्ठी बन गई |     वही उर्मी को समझ नही आ रहा था की अदा ने किसके साथ इतना बुरा किया ? कोन Ragya ?     वह इशा से पूछी,""_ Ragya कोन इशू ? "       इशा धीमी आवाज में Ragya के बारे में बताती है | Ragya को किसने अग्निहोत्री मेंशन में लाए ? आज उसके साथ क्या हुआ सब ? "    इशा की बात सुन उर्मी वेदिका की साइड लेते हुए बोली,""_ मम्मा सही बोल रही है डैड,गलती गलती होती है आप उनकी गलती पर इस तरह पर्दा नहीं डाल सकते | "    विनोद यह सब देख रहा था | वह एक गहरी सांस ले कर कुछ कहने को आया की तभी उसकी नज़र त्रिहांश पर गया जो door को टिक कर यह सारा तमाश देख रहा था | उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं था लेकिन उसके दिल में जो गुस्से का तूफान उठा था उसका किसी को भी अंदाज नही था | वह थोड़ी देर अजय को देखा फिर उसके करीब जाने लगा|     सिर्फ विनोद की ही नजर त्रिहांश पर था बाकी सब अजय को देख रहे थे | वही अजय उर्मी से बोला ,""_ तुम अभी छोटी हो उर्मी तुम्हे नही....!!! "    अजय अभी बोल ही रहा था की उसके कानो में किसी की तालियां बजने की आवाज गूंजने लगी तो अजय मुड़ कर देखा | सामने त्रिहांश जोर जोर से तालियां बजाते हुए उसे ही देख रहा था |        अजय बोला,""_ त्रिहांश.....!!! "  " शेरा.....!!! " त्रिहांश गुस्से से अपने गार्ड का नाम लिया तो शेरा जल्दी से भाग कर आया |   वही त्रिहांश अजय को देख अपने दांत पीसते हुए बोला,""_ उस अदा और उसके बाप नितिन को......!!! " "   त्रिहांश..? तुम उनके साथ कुछ नही करोगे समझे ? " अजय चिल्लाते हुए कहता है तो त्रिहांश उसे ही देखने लगा |  त्रिहांश और अजय एक दूसरे को देख ही रहे थे की तभी वहा नितिन की आवाज सुनाई दी,"" _ किसके साथ कुछ नही करना है ? "   अजय नितिन के तरफ देखने लगा | नितिन के साथ इस वक्त अदा भी खड़ी थी जिसकी नजर त्रिहांश पर ही था |     त्रिहांश मुड़ कर अदा को देखा | फिर उसके तरफ अपने कदम बढ़ाने लगा तो अजय पहले ही नितिन और अदा के पास जा कर बोला,""_ अच्छा हुआ तुम आ गए मुझे तुमसे और अदा से बात करनी थी चलो...!!! "    अजय नितिन और अदा को ले कर घर से बाहर चला गया | यह देख त्रिहांश की चेहरे पर बेहद शातिर मुस्कान आ गई| वही वेदिका,आरव,विनोद,इशा,इशान,उर्मी,आरव ,दिशा,सब त्रिहांश को देख रहे थे | त्रिहांश बहुत शांत खड़ा था लेकिन वहा खड़े हर एक को अच्छे से पता था की यह शांति बाद में  तूफ़ान में बदलने वाला है |       विनोद त्रिहांश के पास आ कर बोला,""_ बस सर्वेंट ने देखा कि कार के पास अदा खड़ी है इसका मतलब यह तो नही हुआ की Ragya के साथ जो भी हुआ वह अदा ने किया है ?"       त्रिहांश विनोद को ही देख रहा था | वह समर को आवाज लगाया जो बाहर खड़ा था | त्रिहांश की आवाज सुन समर बिना देर किए ही अंदर आया | फिर लैपटॉप में कुछ दिखाया जिसमे साफ साफ दिख रहा था की Ragya के साथ जो भी हुआ उसके पीछे अदा ही है |        दरसल अदा ने सीसीटीवी फुटेज को erase किया था लेकिन त्रिहांश के पास उस सीसीटीवी फुटेज का एक ऐसा फीचर था जो चाह कर भी कोई उसे erase नही कर सकता था | जिसमे अदा की सारे कारनामे उस में रिकॉर्ड हो गया था |       सारे चुपचाप लैपटॉप के स्क्रीन को देख रहे थे | वही त्रिहांश बिना कुछ कहे वापस Ragya पास गया |      Ragya इस वक्त चुपचाप बैठी थी | वही त्रिहांश उसके पास आ कर बोला,""_ तुम सोई क्यों नहीं ? "        Ragya ने उसे एक नजर देखा फिर अपना मुंह फेर लिया | यह देख त्रिहांश की हाथो की मुट्ठी बन गई | वह अपने गुस्से को शांत करा फिर जा कर उसके बेहद करीब जा कर उससे लिपट गया |       Ragya ना उसे खुद से दूर कर रही थी और नाही उसे अपने से दूर कर रही थी | वही त्रिहांश उसके गर्दन को अपने नाक से रब करते हुए बोला,""_ क्या हुआ है तुम्हे ? तुम बोल क्यों नही रही ? "     Ragya ने कुछ नही बताया | वही त्रिहांश अपना सर ऊपर कर उसे देखा | Ragya उसे देख भी नहीं रही थी | यह देख त्रिहांश अपना सर हिलाया फिर उससे अलग हुआ |       त्रिहांश फिर अपना फोन ले कर साइड में गया | उसने समर को कॉल कर कुछ बताने लगा | Ragya उसे ही देख रही थी लेकिन उसे उसकी बाते सुनाई नही दे रही थी | फिर वह आराम से बेड से नीचे उतर कर वाशरूम के तरफ जाने लगी | उसे चलने में बहुत मुश्किल हो रहा था लेकिन उसे त्रिहांश से कुछ नही कहना था तो वह ऐसे ही लंगड़ाते हुए वाशरूम चली गई |    त्रिहांश उसके तरफ पीठ कर खड़ा था | वह बात कर जैसे ही मुड़ता तो उसे सामने Ragya नही दिखी | यह देख वह आस पास देखने को हुआ तो उसे वाशरूम में से पानी की आवाज गूंजने लगा | यह देख त्रिहांश धीरे से बोला,""_ यह मुझसे बात क्यों नहीं कर रही है ? ना करे मत करे ? मुझे कोनसा इससे फरक पड़ने वाला है ? "     त्रिहांश जा कर वही सोफे पर बैठ गया | करीब बीस मिनट बीत गया Ragya बाहर ही नही आई | यह देख त्रिहांश उसे आवाज लगाते हुए उसके पास गया |      Ragya.....!! Ragya तुम ठीक.....? " त्रिहांश इतना बोला ही था की Ragya ने door खोल दिया | वह उसे एक नजर देखी फिर बिना कुछ कहे बाहर जाने लगी |   त्रिहांश को Ragya की खामोशी कटक रही थी | वैसे जब सब सही था तब भी Ragya ज्यादा बात नही करती थी लेकिन इतना खामोशी भी नही रहती थी | त्रिहांश Ragya को देखा जो लंगड़ाते हुए बस एक एक कदम ही रख रही थी |        त्रिहांश उसके पास जा कर उसे गोद में उठाया फिर उसे बेड के पास ले जाने लगा | Ragya ने उसे मना नहीं किया और नाही उसे एक नजर देखा | वही त्रिहांश की नजर उससे हट ही नहीं रहे थे |      वह उसे आराम से बेड पर लेटा कर उसके गाल पर हाथ रख कर बोला ,""_ तुम्हे कुछ चाहिए ?"    Ragya ने कुछ नही कहा | वह उसका हाथ अपने गाल से हटा कर लेट गई | वही त्रिहांश उसे ही देख रहा था | वह फीर जा कर सोफे पर बैठने को हुआ की उसकी नजर वेदिका पर गई |      वेदिका door के पास रुक कर एक टक Ragya को देख रही थी | वह फिर अंदर आ कर त्रिहांश से धीमी आवाज में बोली,""_ त्रिहांश तुमने इसके साथ कुछ किया है क्या ? "  त्रिहांश एक नजर Ragya को देखा फिर वेदिका से बोला,""_ मैं क्या करूंगा वेदू? "   " वह तुमसे नाराज है त्रिहांश ? वह ना तुम्हे देख रही है और नाही देख रही है यह नाराज़ हुई किसी बात पर ..? " वेदिका त्रिहांश को समझाते हुए बोला तो त्रिहांश ना समझी में देखने लगा | उसे तो कुछ समझ नही आ रहा था की यह लड़की उससे नाराज ही क्यों हुई ? उसने वैसे भी उसके साथ कुछ किया नही था ? तो हुई क्यों ?    त्रिहांश वेदिका से बोला,""_नही वेदु,यह मुझसे नाराज़ नहीं हो सकती | "     त्रिहांश इतना बोल कर अपना लैपटॉप ले कर बैठ गया | वही वेदिका एक नजर Ragya को देखी फिर वहा से चली गई |    वह अभी जा ही रही थी की तभी उसके पास उर्मी आ कर बोली,""_ यह Ragya कोन है मम्मा ? मुझे उसे देखना है ? "       वेदिका बोली,""_ नही उर्मी अभी उसकी तबियत ठीक नहीं है तुम बाद में मिल लेना | "      वेदिका Ragya को समझ ही नही पा रही थी | वह खुद दो बार उससे बात करने की कोशिश की थी लेकिन Ragya उससे बात ही नही की तो वह नही चाहती थी की उर्मी उससे इस वक्त बात करने जाए |     वही त्रिहांश सोफे पर बैठ कर काम कर रहा था लेकिन वह बार बार Ragya को देख रहा था | उसके दिमाग में वेदिका की बाते घूमने लगे थे |        वह उठ कर Ragya के पास गया | Ragya चुपचाप लेटी थी | त्रिहांश थोड़ा हिचकिचाते हुए पूछा,""_ तुम नाराज हो मुझसे ? "       राज्ञा ने उसे एक नजर देखा फिर उससे नजरे हटा ली | त्रिहांश की आंखे छोटी हो गई | उसे राज्ञा का बिहेवियर देख बहुत गुस्सा आने लगा था वह अपने गुस्से को शांत करते हुए वापस सोफे पर जा कर बैठ गया |           वही Ragya उसे ही नोटिस कर रही थी | वह अपने मन में बोली,""_ बड़े आए मुझे पूछने वाले की नाराज हूं या नहीं ? अब किस हक से सवाल करने आए है यह ?      Ragya को त्रिहांश पर बहुत गुस्सा आ रहा था | अगर घर आया तो वह उठा सकता था | लेकिन नही इस तरह मरने के लिए कोन छोड़ सकता है ?       वहीं त्रिहांश बिना भाव के उसे कुछ सोचते हुए देख रहा था | वह अपने मन में बोला,""_ यह जानबूझ कर बात नही कर रही है या एक्सीडेंट के वजह से इसकी आवाज तो नही चली गई ? "    त्रिहांश अपने बालो पर हाथ फेरते हुए कुछ सोचते हुए उठ कर Ragya के पास गया | Ragya उसे एक नजर देखी फिर उससे नजरे हटा ली |      वही त्रिहांश बोला,""_ तुम्हारा राशु का अभी अभी high way पर एक्सीडेंट हुआ है, मैं देख कर.....? "    क्या ....? राशु का एक्सीडेंट हुआ ..? " Ragya हड़बड़ाते हुए उठ गई | वही त्रिहांश बिना भाव के उसे देख रहा था | यह लड़की उसके इतने बात करने के बाउजुद भी बात नही कर रही थी अब उसने राशि नाम क्या ले लिए इसकी आवाज बाहर निकल गई ?     वह अपने आंखे छोटी कर Ragya को देखने लगा | वही Ragya रोने लगी थी | वह बेड से नीचे उतर कर उसके पास हड़बड़ाते हुए जाती उसका पैर स्लिप हुआ और वह गिरने को हुई |     त्रिहांश उसके बाजू में ही था तो वह जल्दी से पकड़ कर बेड पर बैठाते हुए गुस्से से बोला,""_ आराम से नही कर सकती तुम ? कहा ध्यान है तुम्हारा ? "     Ragya रोते हुए उसे ही देखने लगी थी | वह बोली,""_ राशु को क्या हुआ है ? वह ठीक तो है ना ? "     Ragya जोर जोर से रोने लगी थी यह देख त्रिहांश बोला ,""_ तुम पहले शांत हो जाओ, वह बिलकुल ठीक है और उसके साथ कोई एक्सीडेंट भी नही हुआ है | "      Ragya ना समझी में उसे देखने लगी |वह फिर अभी अभी बोली,""_ आपने कहा की उसका एक्सीडेंट....!!! "    " झूठ कहा मैंने ? " त्रिहांश ने जवाब दिया तो Ragya गुस्से से उसे घूरने लगी | वही त्रिहांश उसके बेहद करीब बैठ कर उससे बोला,""_ में जानना चाह रहा था की तुम्हारी आवाज इस एक्सीडेंट से चला तो नही गया ?"   Ragya थोड़ी देर उसे घूर कर देखी फिर उससे अपना नजरे फेर लिया | वही त्रिहांश धीरे से उसके गाल को अपने तरफ घुमा कर बोला ,""_ क्या हुआ है तुम्हे ? तुम नाराज हो ? "     Ragya थोड़ी देर उसके आंखो में देखी फिर उसका हाथ हटा कर दूसरी तरफ देखते हुए बोली,"" _नही ..!!! और वैसे भी नाराज वहा होते है जहा मनाने वाला हो, मैं नाराज नहीं हू | "    त्रिहांश को उसकी बातो में नाराजगी साफ साफ नजर आ रहा था | उसे समझ आ गया था की वह नाराज है लेकिन किस बात की नाराजगी उसे पता नही चल रहा था ?    त्रिहांश उसके बेहद करीब जा कर धीमी आवाज में पूछा,""_ क्या चल रहा है तुम्हारे दिमाग में ? क्यों ऐसे बिहेव कर रही हो ? "       त्रिहांश बोलते हुए Ragya के गर्दन में अपना चेहरा छुपा कर उसे kiss करने लगा | वही Ragya का चेहरा एक तरफ झुक गया | वह  फिर थोड़ा चिड़ते हुए बोली," "_आपको क्यों जानना है ? आपको मेरी जिस्म से मतलब है ना ? तो आपके सामने मेरा जिस्म है जो करना है कर लीजिए ,मेरे दिल और दिमाग में क्या चल रहा है यह आपको क्यों जानना है ? "     त्रिहांश उससे अलग हो कर उसे देखने लगा | वह गुस्से से बात कर रही थी उसे समझ आ रहा था की वह उससे नाराज है लेकिन किस बात की नाराजगी ? उसे समझ नही आ रहा था |       त्रिहांश थोड़ी देर बिना कुछ कहे Ragya को देखने लगा फिर उसके टुडी को पकड़ कर सख्ती से बोला,""_ तुम्हारे जिस्म से जुड़ी हुई है हर एक हिस्सा मेरा है मुझे जानना है वरना तुम्हारे साथ क्या करूंगा.....?? "    त्रिहांश का हाथ हटा कर Ragya चिल्लाते हुए बोली,""_ क्या करेंगे आप ? नही बताऊंगी कुछ भी आपको ? बताइए क्या कर लोगे ? मुझे कार में ही फिर से मरने के लिए छोड़ आयेंगे तो ठीक है छोड़ आइए ,फिर भी मैं आपको कुछ नहीं बताऊंगी, सुना आपने ? "           Ragya की लास्ट लाइन सुन कर त्रिहांश की आईब्रोज सिकुड़ गए | वह धीरे से उससे पूछा ,""_ क्या कहा तुमने ? "    वही कहा आपने जो अभी अभी सुना !!! " Ragya इतना बोल कर अपना मुंह फेर ली |   To be continued.........